Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

अमृतसर में मंदिर पर बम फेंकने वाले का एनकाउंटर, इलाज के दौरान मौत

अमृतसर
X

अमृतसर

अमृतसर। Encounter: पंजाब के अमृतसर स्थित एक मंदिर पर ग्रेनेड अटैक के आरोपी का एनकाउंटर कर दिया गया है। खबर है कि पुलिस ने जब दोनों आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो उनकी तरफ से गोलीबारी की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढेर हो गया था। शुक्रवार-शनिवार की रात हुआ हमला सीसीटीवी में कैद हो गया था। ग्रेनेड फेंके जाने की घटना खंडवाला क्षेत्र में हुई थी।

Encounter: जानकारी के अनुसार, मंदिर पर ग्रेनेड फेंकने का मुख्य आरोपी मारा गया है। संदिग्ध की पहचान गुरसिदक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की तरफ से जवाबी गोलीबारी में घायल होने के बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हालांकि, इस दौरान उसका एक अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गया है। फरार शख्स की पहचान विशाल के तौर पर हुई है।

Encounter: जानकारी के अनुसार, पुलिस को आरोपियों के राजसांसी इलाके में घूमने की इनपुट मिलने की बात कही है। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेने के लिए CIA और पुलिस की एक टीम तैयार की गई थी। खबर है कि जब पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की, तो वो वाहन छोड़कर भाग गए और गोलीबारी करने लगे थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019