Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Encounter in Tral: जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, जैश के 3 आतंकी ढेर

Encounter in Tral
X

Encounter in Tral

Encounter in Tral: जम्मू/पुलवामा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में नादिर गांव के जंगलों में गुरुवार तड़के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए। यह केंद्र शासित प्रदेश में 48 घंटे के भीतर दूसरा एनकाउंटर है। दो दिन पहले शोपियां जिले के केल्लर इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया गया था।

Encounter in Tral: मारे गए आतंकियों में से दो की पहचान शाहिद कुट्टे और अदनान शफी के रूप में हुई है, जो दोनों शोपियां के निवासी थे। 2023 में लश्कर में शामिल हुआ कुट्टे 8 अप्रैल 2024 को डेनिश रिसॉर्ट में हुई गोलीबारी में शामिल था, जिसमें दो जर्मन पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हुए थे। इसके अलावा, वह मई 2024 में शोपियां के हीरपोरा में भाजपा सरपंच की हत्या में भी संलिप्त था।

Encounter in Tral: 2024 में आतंकी समूह में शामिल हुए शफी ने शोपियां के वाची में एक गैर-स्थानीय मजदूर की हत्या की थी। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने तीन एके-47 राइफलें, अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। घटना की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019