Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

गरियाबंद-ओडिशा बार्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 38 लाख रुपए नगद सहित कई विस्फोटक सामग्री बरामद

नक्सलियों के बीच मुठभेड़
X

नक्सलियों के बीच मुठभेड़

धमतरीः धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले। जवानों ने नक्सलियों के ठिकानों से 38 लाख रुपए नकद बरामद किए है। जबकि कई विस्फोटक सामग्री भी जब्त किया है। इस कार्रवाई को गरियाबंद पुलिस और धमतरी DRG की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ गरियाबंद और ओडिशा बार्डर के ग्राम पोंडी के पास हुई। पुलिस को सुचना मिली थी कि, गरियाबंद और ओडिशा बार्डर पर नक्सलियों की मूमेंट देखी गई है। जिसके बाद गरियाबंद पुलिस और धमतरी DRG की संयुक्त टीम सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले। मुठभेड़ के दौरान जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने 38 लाख रुपए बरामद किए हैं साथ ही 31 डेटोनेटर, 23 यू बी जी एल लांचर, कारतूस, नक्सली साहित्य और भारी मात्रा में राशन समाग्री बरामद किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019