Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Emergency Landing of Indigo Flight: दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के बाद वापस लौटा विमान

Indigo Flight
X

Indigo Flight

Emergency Landing of Indigo Flight: नई दिल्ली। हाल के दिनों में भारत में विमानों की आपात लैंडिंग की घटनाएं चिंता का विषय बन रही हैं। गुरुवार, 19 जून 2025 को दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 को तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान में चालक दल सहित लगभग 180 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित उतार लिया गया।

Emergency Landing of Indigo Flight: जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट ने सुबह दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी थी। लेह पहुंचने से पहले पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया और विमान को दिल्ली वापस लाने का निर्णय लिया। लैंडिंग सुरक्षित रही और किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ। इंडिगो ने खराबी के कारणों पर अभी कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन विमान की जांच शुरू हो गई है।

Emergency Landing of Indigo Flight: हाल ही में इंडिगो की अन्य उड़ानों में भी समस्याएं देखी गई हैं। बुधवार को भुवनेश्वर-कोलकाता फ्लाइट 6E 6101 को तकनीकी खराबी के कारण रद्द करना पड़ा। वहीं, 2 जून 2025 को रांची में इंडिगो की एक फ्लाइट को गिद्ध से टकराने के बाद आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी। इसी तरह, 8 मई 2025 को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में कबूतर फंसने से खराबी हुई। इन घटनाओं ने विमानन सुरक्षा और रखरखाव पर सवाल खड़े किए हैं। इंडिगो ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए सभी मामलों की जांच का आश्वासन दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019