Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर में दीवार तोड़कर अंदर घुसे हाथी, 4 को रौंदा, दहशत में ग्रामीण

Asian News
जशपुर में दीवार तोड़कर अंदर घुसे हाथी, 4 को रौंदा, दहशत में ग्रामीण
X

जशपुर: जिले के गम्हरिया गांव में बीती रात एक हाथी ने रिहायशी इलाके में हमला कर दिया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना रात के समय हुई जब हाथी ने एक घर पर हमला किया, जिसमें छह लोग सो रहे थे। हाथी के हमले में घर की दीवार पूरी तरह से ढह गई और इसमें दो बच्चे दब गए। ग्रामीणों ने देर रात मेहनत करके दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन एक बच्चे की मौत हो गई।

घटना के समय खराब मौसम के कारण विद्युत व्यवस्था बाधित थी, जिससे रात के अंधेरे में ग्रामीणों को हाथी के हमले का सही अंदाजा नहीं हो पाया। हाथी ने लगातार हमला किया और घर में सो रहे पिता, पुत्री और चाचा को पटक-पटक कर मार डाला। पड़ोस का युवक जब हो-हल्ला सुनकर बाहर निकला, तो हाथी ने उस पर भी हमला कर दिया।

मृतकों की पहचान रामकेश्वर सोनी (35 वर्ष), पुत्री रवीता सोनी (9 वर्ष), चाचा अजय सोनी (25 वर्ष), और पड़ोसी अश्विन कुजूर (28 वर्ष) के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है और ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात में हाथी मित्र दल की गाड़ी भी आई थी, लेकिन बिजली की कमी और हाथी के लगातार हमले के कारण स्थिति पर काबू नहीं पाया जा सका। वन विभाग की ओर से पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किए जाने के कारण ग्रामीणों की जान-माल की हानि हो रही है।

वन विभाग ने घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर शवों का पोस्टमार्टम करवाया और मृतक परिवारों को 25 हजार रुपये की मुआवजा राशि दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019