Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Elephant Terror : जंगली हाथी का आतंक, शौच के लिए गए युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत...

Elephant Terror
X

Elephant Terror

Elephant Terror : कोरबा। जिले के पसान वन मंडल क्षेत्र के कुम्हारीसारी गांव में शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी के हमले ने 23 वर्षीय रामदयाल टीकम की जान ले ली। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों में भय व्याप्त है, क्योंकि यह आक्रामक दंतैल हाथी अभी भी जंगल में विचरण कर रहा है।

Elephant Terror : बता दें कि मृतक रामदयाल टीकम, जो रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह शौच के लिए अपने घर के पीछे जंगल की ओर गया था, जिसे अंदाजा नहीं था कि यह उसकी आखिरी सैर होगी। सुबह करीब 6 बजे, जब वह वापस लौट रहा था, तभी उसका सामना एक दंतैल हाथी से हो गया। रामदयाल ने भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उसे अपनी सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया। इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि हमले के बाद हाथी जंगल की ओर भाग गया।

Elephant Terror ;घटना की सूचना मिलते ही कुछ ग्रामीणों ने जंगल में हाथी को देखा और तुरंत मृतक के परिजनों व अन्य लोगों को सूचित किया। पसान वन मंडल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों के अनुसार यह वही हाथी है जिसने एक दिन पहले मरवाही वन मंडल में भी एक व्यक्ति की जान ली थी। इसके बाद यह मरवाही से पसान वन मंडल क्षेत्र में पहुंचा और कुम्हारीसारी गांव में यह दर्दनाक घटना घटी।

Elephant Terror : क्षेत्र में इस हाथी की आक्रामकता के कारण लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी ने हाल ही में तुलसीडीहा गांव में भी घरों के दरवाजे तोड़े और नुकसान पहुंचाया था। घटना के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को जंगल में न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019