Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Elephant Attack: हाथी का आतंक: बलरामपुर में बुजुर्ग महिला की मौत, एक महीने में चार की गई जान

Elephant Attack
X

Elephant Attack

Elephant Attack: बलरामपुर: बलरामपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में एक और दर्दनाक हादसा हुआ है। वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के रजखेता क्षेत्र में स्थित फोकली महुआ जंगल में मंगलवार सुबह महुआ बीनने गई एक बुजुर्ग पंडो महिला पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। जिले में पिछले एक महीने में हाथी के हमलों में चार लोगों की जान जा चुकी है।

Elephant Attack: घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वन विभाग ने मृतका के परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए हैं, जबकि बाकी मुआवजा औपचारिकताओं के बाद दिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019