Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026 Live Updates: बंगाल में रुझानों में बहुमत के करीब बीजेपी, 144 सीटों पर आगे निकली… 100 के आंकड़ों पर रुकी टीएमसी, असम में बीजेपी बहुमत के करीब

Asian News
Election Results 2026 Live: बंगाल में रुझानों में बहुमत के करीब बीजेपी, 144 सीटों पर आगे निकली… 100 के आंकड़ों पर रुकी टीएमसी, असम में बीजेपी बहुमत के करीब
X

Assembly Elections Vote Counting: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना कल, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी काउंटिंग, ताजा जानकारी के लिए अपडेट रहे हमारे साथ

नई दिल्ली/कोलकाता। Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरलम समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। पहले राउंड में पश्चिम बंगाल के रुझानों में जहां बीजेपी ने सौ का आंकड़ा पार कर लिया है, टीएमसी पर बढ़त बना ली है तो वहीं असम में पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरी बीजेपी को जीत की हैट्रिक लगाने का भरोसा है।

Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026 Live Updates: तमिलनाडु में डीएमके आगे, टीवीके किंगमेकर

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों हैं. इन सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. सूबे में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और मतदान का आंकड़ा सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए 85.14 फीसदी तक पहुंच गया. सूबे में डीएमके की अगुवाई वाली मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार है. विपक्षी एनडीए की अगुवाई सूबे में एआईएडीएमके कर रही है. थलापति विजय की अगुवाई वाली नई नवेली टीवीके मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में है।

Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026 Live Updates: केरलम में करीबी मुकाबला, पुडुचेरी में एनडीए को बढ़त

केरलम की बात करें तो इस तटीय प्रदेश की 140 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे। जहां यूडीएफ और एलडीएफ करीबी मुकाबला है। केंद्र शासित प्रदेश में पुडुचेरी में रंगास्वामी की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन सरकार बनाता दिख रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019