Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, चालक फरार...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, चालक फरार...
X

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, चालक फरार…

नगरी। धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम साकरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कैसे हुआ हादसा?

महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद वाहन चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

मृतका की पहचान

मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी धुव्र (65), पति सतुराम के रूप में हुई है।वह ग्राम कासावाही, थाना रुद्री, जिला धमतरी की रहने वाली थीं।नगरी क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर अपना जीवनयापन कर रही थीं।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।इस दर्दनाक हादसे से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वे लगातार तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार वाहन चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019