Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ek Bharat Shrestha Bharat: भाजपा मनाएगी बिहार स्थापना दिवस, पं दीनदयाल ऑडिटोरियम में होगा भव्य आयोजन, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन भी शामिल होंगे

Ek Bharat Shrestha Bharat
X

Ek Bharat Shrestha Bharat

रायपुर। Ek Bharat. Shrestha Bharat: एक भारत, श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम के तहत शनिवार 22 मार्च राजधानी रायपुर के पं दीनदयाल ऑडिटोरियम में भाजपा बिहार स्थापना दिवस मनाएगी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश में बिहार से बसे विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वालों का सम्मान होगा। बिहार का मान बढ़ाने वाले कुशल लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Ek Bharat. Shrestha Bharat: बता दें एक भारत, श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम के तहत बिहार दिवस के अवसर पर भाजपा ने खास कार्यक्रम का आयोजन किया है। सभी राज्यों में सभी राज्यों की स्थापना दिवस मनाने की योजना बनाई है। छत्तीसगढ़ के पाँच से छह जिलों में यह कार्यक्रम होगा।

Ek Bharat. Shrestha Bharat: भिलाई में सुबह 11 बजे और रायपुर में शाम 5 बजे कार्यक्रम होंगे। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिरकत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रमों में स्थानीय और प्रवासी बिहारी समाज के सफल व्यक्तियों का सम्मान होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019