Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर छापेमारी के बाद ED की गाड़ियों पर हमला, 15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर छापेमारी के बाद ED की गाड़ियों पर हमला, 15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
X

रायपुर/भिलाई: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास से जांच के बाद लौट रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर अभद्रता और गाड़ी रोकने की घटना सामने आई है। इस मामले में भिलाई-3 थाने में करीब 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को भूपेश बघेल के घर से निकलते समय कुछ कार्यकर्ताओं ने ईडी अधिकारियों की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान हंगामा मच गया और स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ लोग गाड़ी पर चढ़ गए और उसे मुक्कों से मारने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार्यकर्ता ने गाड़ी पर पत्थर भी फेंका, जिसके कारण गाड़ी का विंडशील्ड क्षतिग्रस्त हो गया।

छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल के घर के बाहर ईडी की गाड़ी को रोकने और पथराव करने का आरोप, एफआईआर दर्ज

ईडी अधिकारियों ने इस घटना की शिकायत पुरानी भिलाई थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। इस घटना ने क्षेत्र में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है, वहीं कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019