Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ED Raid : 2434 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग पर शिकंजा, रायपुर सहित देशभर में ED की 30 से अधिक ठिकानों पर मारा छापा

ED Raid
X

ED Raid : रायपुर। देश के कई राज्यों में मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक साथ व्यापक कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी की टीमों ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत मुंबई, नागपुर, नासिक और बेंगलुरु में 30 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

ED Raid : यह कार्रवाई निवेशकों से रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट फंड के जरिए कथित तौर पर 2,434 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और हेराफेरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही है, जिसकी एफआईआर पहले ही सीबीआई में दर्ज है। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई में ईडी की टीमें करीब 20 ठिकानों की जांच कर रही हैं, जबकि रायपुर, नासिक और बेंगलुरु में लगभग 10 अन्य परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया गया।

ED Raid : दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अहम सबूत जुटाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जांच का मुख्य केंद्र जय कॉर्प लिमिटेड के निदेशक एवं उद्योगपति आनंद जयकुमार जैन, उनसे जुड़ी सहयोगी कंपनियां और उनके कारोबारी साझेदार हैं।

ED Raid : ईडी यह पड़ताल कर रही है कि निवेशकों की रकम को किन-किन माध्यमों से घुमाकर अवैध तरीके से इस्तेमाल किया गया। फिलहाल कार्रवाई जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019