Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ED raid at former CM Bhupesh Baghel's house: ED के छापे के बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल विधानसभा के लिए रवाना, सदन में जोरदार हंगामे की संभावना…

ED raid at former CM Bhupesh Baghels house
X

ED raid at former CM Bhupesh Baghel’s house

ED raid at former CM Bhupesh Baghel's house: रायपुर/दुर्ग: दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर चल रहे छापे के बीच, वे विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए निकल गए। इससे पहले, उनके समर्थकों ने सुरक्षा बलों द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स हटाने की कोशिश की और जमकर हंगामा किया। बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस तरह की छापेमारी से वे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनके निवास पर आ चुका है, और वे लोकतंत्र में पूरा भरोसा रखते हैं।

ED raid at former CM Bhupesh Baghel's house: बघेल ने जांच एजेंसियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया, लेकिन साथ ही आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ED के जरिए विपक्ष को डराने और उनका गला घोंटने की कोशिश की जा रही है। बघेल ने दावा किया कि यह छापेमारी सत्ताधारी दल के इशारे पर हो रही है, ताकि उनके मालिक को खुश किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे न तो दबेंगे और न ही झुकेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019