Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ED-CBI Raid: दुर्ग में सहेली ज्वेलर्स में ईडी-सीबीआई का छापा, इस IPS के यहां भी दी दबिश

ED-CBI Raid
X

ED-CBI Raid

ED-CBI Raid: दुर्ग: शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की संयुक्त टीम ने शहर के प्रसिद्ध सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर छापेमारी की। साथ ही, आईपीएस अधिकारी अभिषेक पल्लव के निवास पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी। सूत्रों के अनुसार, सहेली ज्वेलर्स पर शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने ज्वेलर्स के संचालक से पूछताछ की और दस्तावेजों की जांच शुरू की।

ED-CBI Raid: वहीं, अभिषेक पल्लव के निवास पर महादेव बेटिंग एप से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कार्रवाई की बात सामने आई है। यह छापेमारी पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद ईडी की पहली बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी महादेव बेटिंग एप और बिना जीएसटी के करोड़ों रुपये के सोने की खरीद के आरोप में ईडी और आयकर विभाग ने कार्रवाई की थी। जांच एजेंसियां दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रही हैं और इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019