Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ED Breaking: चैतन्य बघेल को हिरासत में लेकर रायपुर स्पेशल कोर्ट पहुंची ईडी, दफ्तर के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स

ED Breaking
X

ED Breaking

ED Breaking: रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापेमारी के बाद उनके बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने हिरासत में ले लिया है। ईडी चैतन्य बघेल को लेकर रायपुर विशेष कोर्ट पहुंची है। जहां उनको कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड में लेने की तैयारी है। वहीं ईडी टीम के रायपुर दफ्तर पहुंचने से पहले ही सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स लगाए दिए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

कांग्रेस ने किया पूरे दिन विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी के द्वारा हिरासत में लिया जाने के बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में जमकर प्रदर्शन किया और पूरे दिन की कार्यवाही से बहिष्कार कर दिया। बता दें कि चैतन्य बघेल को हिरासत में लेने के बाद ईडी की टीम को बाहर निकलने में भारी परेशानी हुई। हंगामे के चलते टीम को निकलने में काफी देर लगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019