Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ECI Press Conference: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, बिहार मतदाता सूची विवाद पर जवाब की संभावना

ECI Press Conference
X

ECI Press Conference

ECI Press Conference: नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने रविवार को नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस वार्ता बुलाई है। माना जा रहा है कि आयोग बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब दे सकता है। यह प्रेस वार्ता इसलिए भी खास है, क्योंकि यह पहला मौका है जब आयोग ने बिना किसी विधायी कार्य के प्रेस वार्ता बुलाई है। उल्लेखनीय है कि उसी दिन राहुल गांधी बिहार में 16 दिन की वोट अधिकार यात्रा शुरू करने वाले हैं।

ECI Press Conference: चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि विपक्ष के सभी आरोप निराधार हैं। उत्तर प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बिना जांच के मतदाता सूची को लेकर भ्रम फैलाना और आयोग की छवि खराब करना गलत है। उदाहरण के लिए, फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में संदीप पुत्र गुलाब के नाम से सात वोटर कार्ड होने का आरोप गलत है। ये कार्ड अलग-अलग व्यक्तियों के हैं, जिनके फोटो, संबंधी के नाम और पते भी भिन्न हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019