Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

रात में फल खाने से हो सकते हैं ये नुकसान, जानिए सही समय...

Dev Verma
रात में फल खाने से हो सकते हैं ये नुकसान, जानिए सही समय...
X

रात में फल खाने से हो सकते हैं ये नुकसान, जानिए सही समय…

नई दिल्ली: सेहतमंद जीवन के लिए फलों का सेवन जरूरी है, लेकिन क्या रात में फल खाना सही है? विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह और दिन के समय फल खाना फायदेमंद होता है, लेकिन रात में फल खाने से कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

रात में फल खाने के नुकसान

पाचन संबंधी समस्याएं – फलों में प्राकृतिक शुगर और फाइबर अधिक होता है, जो रात के समय धीरे पचता है। इससे गैस, अपच और भारीपन महसूस हो सकता है।

वजन बढ़ सकता है – रात में फलों का सेवन करने के बाद कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं होती, जिससे अतिरिक्त कैलोरी जमा हो सकती है और वजन बढ़ सकता है।

नींद पर असर – सोने से ठीक पहले फल खाने से भारीपन महसूस हो सकता है और गैस्ट्रिक समस्या हो सकती है, जिससे नींद प्रभावित होती है।

बार-बार यूरिन आना – रसदार फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है। रात में इन्हें खाने से बार-बार वॉशरूम जाने की समस्या हो सकती है, जिससे नींद टूट सकती है।

ब्लड शुगर बढ़ सकता है – फलों में नैचुरल शुगर होती है, जो रात में खाने पर रक्त शर्करा के स्तर को तेजी से बढ़ा सकती है। डायबिटीज के मरीजों को इस पर खास ध्यान देना चाहिए।

क्या है फल खाने का सही समय?

विशेषज्ञों के अनुसार, नाश्ते के बाद और दिन में 1 बजे तक फल खाना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट पपीता और केला खाने से पाचन बेहतर रहता है और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं।

फल सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं, लेकिन सही समय पर खाने से ही इनका पूरा लाभ मिल सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019