Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Earthquake in Pakistan: पाकिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 तीव्रता से दहले लोग

Earthquake
X

Earthquake

Earthquake in Pakistan: इस्लामाबाद: रविवार तड़के पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 दर्ज की गई। सुबह 3:54 बजे आए इस भूकंप से डरे हुए लोग अपने घरों से बाहर भागे, और सड़कों पर हड़कंप मच गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में जमीन से 150 किलोमीटर नीचे था। इसका स्थान 30.25 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 69.82 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।

Earthquake in Pakistan: अच्छी बात यह रही कि इस भूकंप से अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पाकिस्तान में भूकंप का आना आम बात है, क्योंकि यह भूकंपीय रूप से सक्रिय इलाकों में आता है। पिछले महीने 10 मई को भी 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। उसका स्थान 29.67 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 66.10 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। गहरे केंद्र ने इस बार नुकसान रोका, लेकिन दहशत बरकरार है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019