Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Earthquake In Himachal: हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई तीव्रता

Earthquake
X

Earthquake

Earthquake In Himachal: मंडी। रविवार सुबह 9:18 बजे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सुंदरनगर के जयदेवी क्षेत्र में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से करीब 7 किलोमीटर नीचे था।

Earthquake In Himachal: झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और स्थिति को लेकर चिंता में रहे। इस भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली। स्थानीय प्रशासन ने तत्काल क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की तैयारियों को सुनिश्चित किया। भूकंप के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए डर का माहौल रहा, लेकिन कोई आपात स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

Earthquake In Himachal: बता दें कि मंडी जिला भूकंपीय दृष्टिकोण से संवेदनशील जोन 5 में आता है, जो भारत में सबसे अधिक भूकंप जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है। इस क्षेत्र में बड़े और विनाशकारी भूकंप की संभावना रहती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019