Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Earthquake in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल इतनी मापी गई तीव्रता

Earthquake in
X

Earthquake

Earthquake in Delhi: नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में रविवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.3 थी, जिसके कारण ज्यादातर लोगों को इसका पता नहीं चला। भूकंप का केंद्र दक्षिण पूर्व दिल्ली में जमीन से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। अभी तक इस घटना से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Earthquake in Delhi: केंद्र के मुताबिक, भूकंप शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि करीब 1:27 बजे आया। चूंकि उस समय लोग सो रहे थे, इसलिए झटके महसूस नहीं हुए। कम तीव्रता और गहराई के कारण यह भूकंप सामान्य रहा। दिल्ली-एनसीआर भूकंपीय जोन-4 में आता है, जहां हल्के भूकंप सामान्य हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019