Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Eearthquake in Bageshwar: बागेश्वर में महसूस हुए भूकंप के झटके, घर से निकल कर भागे लोग, रिक्टर स्केल पर इतनी मापी गई तीव्रता

Earthquake
X

Earthquake

Eearthquake in Bageshwar: देहरादून: रविवार सुबह बागेश्वर जिले में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार यह भूकंप सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के कर्मी गांव के पास जमीन के लगभग 10 किलोमीटर भीतर स्थित था।

झटके बेहद मामूली होने के कारण आम जनजीवन पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। अधिकांश लोगों को तो इसका एहसास भी नहीं हुआ और कहीं भी घबराहट या अफरा-तफरी जैसी स्थिति देखने को नहीं मिली। जिला मुख्यालय के साथ-साथ गरुड़, कपकोट और कांडा क्षेत्रों में भी हालात पूरी तरह सामान्य रहे।

घटना की जानकारी मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क हो गया और संबंधित अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों से संपर्क कर स्थिति का जायजा लिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि पूरे जिले में कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान, भवनों में दरार या अन्य क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019