Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Earthquake: भूकंप से फिर थर्राई दिल्ली-NCR, महसूस हुए भूकंप के झटके, इतनी मापी गई तीव्रता

Earthquake in
X

Earthquake

Earthquake: नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में गुरुवार सुबह 9:14 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र हरियाणा के रेवाड़ी जिले में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई है। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी, और इसका प्रभाव दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम सहित आसपास के इलाकों में महसूस किया गया।

Earthquake: स्थानीय लोगों ने बताया कि झटके कुछ सेकंड तक महसूस हुए, जिससे कई लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने और भूकंप रोधी उपायों का पालन करने की सलाह दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019