Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

DUSU Election Results: अध्यक्ष समेत तीन पदों पर ABVP को जीत, एक पर NSUI का कब्जा

DUSU Election Results
X

DUSU Election Results

DUSU Election Results: नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में RSS से जुड़े संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बड़ी जीत दर्ज की। शुक्रवार को घोषित नतीजों में ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस समर्थित NSUI को केवल उपाध्यक्ष पद मिला। मतदान 18 सितंबर को हुआ था, जिसमें 39.45% वोटिंग दर्ज की गई।

DUSU Election Results: ABVP के आर्यन मान ने अध्यक्ष पद पर 28,841 वोट हासिल कर जोसलिन नंदिता चौधरी (NSUI, 12,645 वोट) को करारी शिकस्त दी। सचिव पद पर कुणाल चौधरी (23,779 वोट) ने कबीर (NSUI, 16,177 वोट) को हराया। संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा (21,825 वोट) ने लवकुश भड़ाना (NSUI, 17,380 वोट) को 4,000 वोटों के अंतर से जीत दिलाई। हालांकि, उपाध्यक्ष पद पर NSUI के राहुल झांसल ने 29,339 वोटों के साथ ABVP के गोविंद तंवर (20,547 वोट) को पछाड़ा।

DUSU Election Results: SFI-AISA गठबंधन को सभी पदों पर कम वोट मिले: अध्यक्ष पर 5,385, उपाध्यक्ष पर 4,163, सचिव पर 9,535 और संयुक्त सचिव पर 8,425। NSUI के बागी निर्दलीय को अध्यक्ष पद पर 5,522 वोट मिले।

DUSU Election Results: 2024 के चुनाव में NSUI ने अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद जीते थे, जबकि ABVP को उपाध्यक्ष और सचिव मिले थे। इस बार NSUI को एक पद का नुकसान हुआ। जीत पर दीपिका झा ने कहा, "बिहार से आई हूं, कड़ी मेहनत की। छात्रों ने मेरे संघर्ष को सराहा। सभी का धन्यवाद।"

DUSU Election Results: NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने हार स्वीकारते हुए कहा, "हमने असमान चुनाव लड़ा, ABVP, DU प्रशासन, दिल्ली-केंद्र सरकार, RSS-BJP और पुलिस के खिलाफ। EVM में गड़बड़ी की कोशिश हुई, लेकिन छात्रों का समर्थन मिला। राहुल झांसल को बधाई। NSUI छात्र हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगा।" ABVP की जीत से कैंपस राजनीति में नया समीकरण उभरा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019