Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

डोंगरगढ़: चैत्र नवरात्रि मेले के लिए रेलवे की खास तैयारी, 30 मार्च से शुरू होंगी विशेष ट्रेनें, एक्सप्रेस ट्रेनों का भी ठहराव

Asian News
डोंगरगढ़: चैत्र नवरात्रि मेले के लिए रेलवे की खास तैयारी, 30 मार्च से शुरू होंगी विशेष ट्रेनें, एक्सप्रेस ट्रेनों का भी ठहराव
X

Railway Breaking : रेल यात्रियों को बड़ा झटका……..

बिलासपुर/रायपुर: चैत्र नवरात्रि के मौके पर डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने व्यापक इंतजाम किए हैं। 30 मार्च से 6 अप्रैल तक चलने वाले इस मेले के दौरान रेलवे विशेष ट्रेनें चलाएगा, कुछ ट्रेनों का विस्तार करेगा और चुनिंदा एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव सुनिश्चित करेगा।

इसके तहत गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू (68742/68741) को रायपुर तक बढ़ाया गया है, जबकि रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू (68729/68730) अब गोंदिया तक जाएगी। इसके अलावा डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू (08709/08710) और दुर्ग-रायपुर-दुर्ग मेमू (08701/08702) के रूप में विशेष ट्रेनें चलेंगी।

कई एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी ठहराव की सुविधा दी गई है, जिनमें बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस (20843/20844), बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस (20845/20846), बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस (12851/12852), बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस (12849/12850) और रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (12772/12771) शामिल हैं। साथ ही रायपुर-गोंदिया के बीच मेमू ट्रेनें जैसे रायपुर-डोंगरगढ़ (68721), डोंगरगढ़-रायपुर (68723), गोंदिया-रायपुर (68724) और अन्य बहाल की गई हैं।

अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बिलासपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी इंटरसिटी (12855), कोरबा-इतवारी (18239/18240) और इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस (12856) में अस्थायी कोच जोड़े जाएंगे। ये व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सुगम बनाएंगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019