Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dog Bite In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में डॉग बाइट का भयावह आंकड़ा

Uma Verma
Dog Bite In Chhattisgarh
X

Dog Bite In Chhattisgarh

Dog Bite In Chhattisgarh : रायपुर : छत्तीसगढ़ में आवारा कुत्तों के हमलों का एक भयावह आंकड़ा सामने आया है.. प्रदेश में पिछले एक साल में एक लाख 19 हजार 327 लोगों को कुत्तों ने हमला कर जख्मी कर दिया..

कुत्तों के काटने से लोगों की जान भी गई है.. इस तरह प्रदेश में 328 लोग रोज कुत्तों के हमलों के शिकार हो रहे हैं.. राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 15953 मामले सामने आए हैं.. यानी रायपुर में ही रोज डॉग बाइट की 44 घटनाएं हो रही हैं..

छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी नायक ने बताया कि आयोग द्वारा बीते एक साल में कुत्तों के आंतक व डॉग बाइट की घटनाओं पर स्वतःस्फूर्त संज्ञान लिया है..

आयोग द्वारा डॉग बाइट के प्रकरणों के संबंध में पूरे प्रदेश के जिलों से 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक के आंकड़े बुलवाए गए हैं.. इसमें जो आंकड़े आए हैं

वह चिंताजनक है.. इतनी बड़ी संख्या में कुत्तों के काटने की घटना मानव जीवन के लिए संकट और भयावह स्थिति को बताता है यह एक महामारी के रूप में है..

Breaking News : छत्तीसगढ़ में सीबीआई एक्शन मोड पर, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर छापा…वीडियो

Dog Bite In Chhattisgarh

डॉग बाइट आंकड़ा

रायपुर - 15953
बिलासपुर - 12301
दुर्ग - 11084
कोरबा - 8431
राजनांदगांव - 6328
बलौदाबाजार - 5035
धमतरी - 3916
दंतेवाड़ा - 944
बालोद - 3121
कबीरधाम - 2050
कोरिया - 1625
महासमुंद - 4208
कांकेर - 2996
रायगढ़ - 3643
जशपुर - 4898
बीजापुर - 422
सूरजपुर - 2613
सरगुजा - 3690
कोंडागांव - 1678
नारायणपुर - 527
मुंगेली - 3234
जीपीएम - 1932
सुकमा - 442
बलरामपुर - 1767
गरियाबंद - 1698
सारंगढ़ - 1376
जांजगीर - 6323
बस्तर - 1755
सक्ती - 2754
खैरागढ़ छुईखदान- 844
मनेंद्रगढ़ - 1431
मोहला मानपुर- 909


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019