Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Digvesh Rathi IPL: दिग्वेश राठी पर लगा एक मैच का बैन और मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना, लाइव मैच में अभिषेक शर्मा के साथ हाथापाई की आ गई थी नौबत, देखें वीडियो

Digvesh Rathi IPL
X

Digvesh Rathi IPL

Digvesh Rathi IPL: लखनऊ: आईपीएल 2025 के एक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाड़ी दिग्वेश राठी पर एक मैच का प्रतिबंध और 50% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सोमवार को खेले गए इस मैच के दौरान दिग्वेश का सनराइजर्स के अभिषेक शर्मा से विवाद हो गया था, जिसे आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन माना गया।

Digvesh Rathi IPL: इस मैच में सनराइजर्स ने लखनऊ को छह विकेट से हराकर उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। दिग्वेश के इस सीजन में पांच डिमेरिट पॉइंट हो चुके हैं, जिसके चलते उन्हें एक मैच के लिए निलंबित किया गया है। अब वह 22 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Digvesh Rathi IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह हार निराशाजनक रही, क्योंकि इससे उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो गईं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी स्थिति को और मजबूत किया। दिग्वेश का यह व्यवहार न केवल उनकी टीम के लिए नुकसानदायक रहा, बल्कि प्रशंसकों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019