Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dholpur Rajasthan : अतिक्रमण हटाओ अभियान...वीडियो

Dholpur Rajasthan : अतिक्रमण हटाओ अभियान...वीडियो
X

Dholpur Rajasthan : अतिक्रमण हटाओ अभियान…वीडियो

धौलपुर राजस्थान, राकेश कुमार गोस्वामी

Dholpur Rajasthan : धौलपुर : धौलपुर।शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए पुलिस के साथ नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहर के गुलाब बाग चौराहे से लेकर जगदीश तिराहे तक अवैध रूप से खड़े हाथ के ठेलों को हटाने के साथ ही नगर परिषद ने दुकानों के सामने अस्थाई अतिक्रमण कर रखे सामान को जब्त कर लिया।

Dholpur Rajasthan : कोतवाली थाना प्रभारी प्रमेन्द्र रावत के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा ने बताया कि पूर्व में राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए। जिसके साथ ही धौलपुर शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए पिछले कुछ दिनों से नगर परिषद के साथ पुलिस की टीम लगातार दुकानदारों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की अपील कर रही थी।

नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि बरसात के मौसम में अस्थाई अतिक्रमण की वजह से जल भराव की समस्या बनी रहती है। उन्होंने बताया कि जलभराव के साथ जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।

नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि बुधवार को शुरू किया गया अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान के तहत शहर भर के सभी हिस्सों से अतिक्रमण हटाकर जाम के साथ ड्रेनेज सिस्टम को सुधारा जाएगा। शहर में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर परिषद कर्मचारियों के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

https://www.youtube.com/watch?v=SLvUIMwYV4E

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019