Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dholpur Rajasthan News : एक ही प्लॉट को दो जगह बेचने मामले में 2 महिलाओं समेत 3 गिफ्तार....

Dholpur Rajasthan News : एक ही प्लॉट को दो जगह बेचने मामले में 2 महिलाओं समेत 3 गिफ्तार....
X

Dholpur Rajasthan News : एक ही प्लॉट को दो जगह बेचने मामले में 2 महिलाओं समेत 3 गिफ्तार….

धौलपुर राजस्थान ,राकेश कुमार गोस्वामी

Dholpur Rajasthan News : धौलपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर एक ही प्लॉट को दो जगह बेचने के मामले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने कोर्ट के जरिए थाने में मामला दर्ज कराया था।

Dholpur Rajasthan News : पुलिस ने बताया कि गत वर्ष 23 नवंबर को सरला दुबे ने कोर्ट के जरिए एक मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया था कि उसने वर्ष 2015 में अंजना कॉलोनी में कलावती कुशवाहा से एक प्लॉट खरीदा।

उस प्लॉट को धोखाधड़ी कर कलावती की बहन अंगूरी देवी के साथ कांता देवी और उसके पति केवल सिंह ने किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। एक ही प्लॉट के दो मालिक होने के बाद सरला दुबे ने थाने में कोर्ट के जरिए मामला दर्ज कराया।

अंगूरी देवी ने धोखाधड़ी करते हुए कांता देवी और उसके पति केवल के साथ मिलकर प्लॉट को दूसरे व्यक्ति को बेच दिया था। जिस मामले में दोनों महिला अंगूरी और कांता के साथ आरोपी केवल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019