Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dholpur Rajasthan Latest News : पुलिस के हत्थे चढ़े 10-10 हजार के 2 ईनामी बजरी माफिया...वीडियो वायरल

Dholpur Rajasthan Latest News
X

Dholpur Rajasthan Latest News

Dholpur Rajasthan Latest News

धोलपुर राजस्थान, राकेश कुमार गोस्वामी

Dholpur Rajasthan Latest News : धौलपुर। धौलपुर शहर की सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये के दो इनामी बजरी माफियाओं को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को भी जप्त किया है।

Balod breaking News : जंगल में अवैध मिनी शराब दुकान का भंडाफोड़

Dholpur Rajasthan Latest News : आरोपियों ने पुलिस पार्टी को घेरकर राजकार्य में बाधा पहुंचाई थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक धौलपुर की ओर से 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि केशव पुत्र जगदीश कुशवाह निवासी भागना थाना कोलारी और खेमचंद पुत्र बेनीराम कुशवाह निवासी कोलुआ का पुरा थाना कोलारी को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक ट्रैक्टर ट्राली को भी जप्त किया गया है।

Dholpur Rajasthan Latest News

थाना प्रभारी ने बताया के 19 मार्च 2024 को हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने सूचना देते हुए बताया कि कि तीन ट्रैक्टर जिनमें अवैध चंबल बजरी भरी हुई है जाटोली की तरफ से आ रहे हैं। सूचना पर उच्च अधिकारियों द्वारा टीम गठित कर बजरी माफियाओं का पीछा किया गया।

तीनों ट्रैक्टरों को राजाखेड़ा बाईपास से भगाकर ओडेला रोड होते हुए गांव ठकुरी का पुरा, ओदी का पुरा, मान पुरियों का पुरा ले गए। जिनका पीछा करते हुए पुलिस टीम भी पहुंची, जहां बजरी माफियाओं ने पुलिस की घेराबंदी कर राजकार्य में बाधा पहुंचाई और जहां से वे ट्रैक्टर ट्रॉलियों को लेकर फरार हो गए।

CG Lok Sabha Elections 2024 : प्रदेश में चुनाव प्रचार-प्रसार थमा, कल डाले जायेंगे अंतिम चरण के लिए वोट….

थाना प्रभारी ने बताया कि इनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम एवं फॉरेस्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। इसी प्रकरण में एक आरोपी योगेंद्र उर्फ छोटा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019