Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dholpur Rajasthan Crime : ढाबे पर छापे मार कार्रवाई, हजारो के अवैध शराब जब्त

Dholpur Rajasthan Crime : ढाबे पर छापे मार कार्रवाई, हजारो के अवैध शराब जब्त
X

Dholpur Rajasthan Crime : ढाबे पर छापे मार कार्रवाई, हजारो के अवैध शराब जब्त

धौलपुर राजस्थान, राकेश कुमार गोस्वामी

Dholpur Rajasthan Crime : धौलपुर : सदर थाना पुलिस धौलपुर ने नेशनल हाइवे 11 वी पर विश्नोदा गांव के पास एक ढाबे पर छापा मार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की है। इसके साथ ही पुलिस ने ढाबा मालिक को भी हिरासत में लिया है।

Dholpur Rajasthan Crime : जिसके पास से शराब बिक्री के 11 हजार 850 रुपए भी पुलिस ने जब्त किए हैं। एसएचओ रामनरेश मीणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि बाड़ी रोड स्थित ढाबे पर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर में ढाबे पर छापामार कार्रवाई की गई।

जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब के साथ बीयर की बोतलों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने मौके से शराब बेचते हुए ढाबा मालिक सुरेश उम्र 53 साल पुत्र खुन्ना राम को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से 125 शराब के क्वार्टर के साथ 14 बीयर की बोतल बरामद की है। जिनके साथ पुलिस ने शराब बिक्री के 11 हजार 850 रुपए भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। बाइट:-रामनरेश सदर थाना प्रभारी


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019