Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dholpur Rajasthan Crime News : प्रेमी के साथ बाइक पर जा रही थी पत्नी...गुस्साए पति ने गोलियों से किया छलनी...जानें पूरा मामला

Asian News
Dholpur Rajasthan Crime News : प्रेमी के साथ बाइक पर जा रही थी पत्नी...गुस्साए पति ने गोलियों से किया छलनी...जानें पूरा मामला
X

Dholpur Rajasthan Crime News : प्रेमी के साथ बाइक पर जा रही थी पत्नी…गुस्साए पति ने गोलियों से किया छलनी…जानें पूरा मामला

धौलपुर राजस्थान, राकेश कुमार गोस्वामी

Dholpur Rajasthan Crime News : धौलपुर : महिला के पति ने बाइक रोककर तमंचे से चलाई गोली। युवक की गोली लगने से मौत। राजस्थान धौलपुर जिले के रहने वाले हैं प्रेमी और महिला, मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी, आगरा के खेरागढ़ कस्बे का मामला।

Dholpur Rajasthan Crime News :एक युवक ने रविवार शाम अपनी पत्नी के प्रेमी को दिनदहाड़े बीच बाजार गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी। मौके पर ही प्रेमी ने दम तोड़ दिया। महिला ने पांच महीने पहले ही पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी।

और उससे शादी कर ली थी। वह अपने दोनों बच्चों को भी साथ ले गई थी। इसे पति बर्दाश्त न कर सका। उसने अपनी पत्नी को मिलने के बहाने बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी।बाजार में घटना को देखकर लोगों की भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्यूरी भेज दिया। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। तीनों राजस्थान धौलपुर के रहने वाले हैं।घटना खेरागढ़ थाना क्षेत्र के समाधि रोड की है।

यहां लक्ष्मण 40 साल ने अपनी पत्नी नीतू के प्रेमी कंचन 27 साल को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली लगने से कंचन लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि लक्ष्मण से महिला का तलाक का केस चल रहा था।

पांच महीने से वह किराए पर खेरागढ कागारौल रोड पर रह रही थी। कंचन मजदूरी करके घर का खर्च चला रहा था। नीतू जैरा का पुरा मंनिया राजस्थान की रहने वाली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019