Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dholpur Rajasthan Crime : कपड़े की दुकान पर फायरिंग....गोली की आवाज से पुरे बाजार में अफरा-तफरी....वीडियो वायरल

Dholpur Rajasthan Crime
X

Dholpur Rajasthan Crime

Dholpur Rajasthan Crime

धौलपुर राजस्थान, राकेश कुमार गोस्वामी

Dholpur Rajasthan Crime : धौलपुर: जिले के बाड़ी शहर के अग्रसेन मार्केट में शाम को दो नकाबपोश बदमाशों ने रेडीमेड कपड़े की दुकान पर फायरिंग की. बाजार में गोली की आवाज से लोगों में दहशत फैल गई. बदमाश दो से तीन राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए.

MP Bhopal Big News : कारोबारी के घर मिला, 1 रुपये से लेकर 500 की गड्डियां ही गड्डियां…देखें वीडियो

Dholpur Rajasthan Crime : घटना की सूचना दुकानदार ने कोतवाली थाना पुलिस को दी, जिसके बाद बाड़ी सर्किल ऑफिसर एडिशनल एसपी नरेंद्र कुमार और थाना एसएचओ शिवलहरी मीणा मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे,क लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश वहां से फरार हो गए थे.

Dholpur Rajasthan Crime

शहर में पुलिस द्वारा नाकाबंदी भी कराई गई, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है. वहीं, फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

पीड़ित रेडीमेड कपड़ा विक्रेता आदित्य बंसल ने बताया कि गुरुवार शाम को वो दुकान पर ग्राहकों को कपड़े दिखा रहे थे. दुकान के अंदर एक महिला और कुछ पुरुष सामान खरीदने के लिए बढ़े थे. इसी बीच अचानक दो नकाबपोश युवक दुकान के सामने आए.

Akshay Tritiya Today 2024 : अक्षय तृतीया पर आज शुभ और दुर्लभ संयोग….जानें शुभ मुहूर्त, और महत्व

एक बदमाश ने हथियार निकाल कर फायरिंग कर दी. बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग की गोली दुकान के काउंटर में सीधी लगी, जिससे दुकान में मौजूद ग्राहकों में हड़कंप मच गया. बदमाश दो से तीन राउंड हवाई फायरिंग कर मौके से फरार हो गए.


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019