Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dhirendra Shastri : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा में बॉलीवुड का जलवा, शिल्पा शेट्टी और राजपाल यादव भी हुए शामिल

Dhirendra Shastri
X

Dhirendra Shastri : नई दिल्ली। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू जोड़ो पदयात्रा लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हर दिन किसी न किसी नामी हस्ती की उपस्थिति यात्रा को और चर्चा में ला रही है। अब इस पदयात्रा में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और अभिनेता राजपाल यादव भी शामिल हो गए हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं।

Dhirendra Shastri : सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों सितारे जमीन पर बैठकर पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच साधारण भाव से नजर आए। वहीं, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और देवकीनंदन ठाकुर कुर्सियों पर बैठे दिखाई दिए। वीडियो में शिल्पा शेट्टी और राजपाल यादव को एक-दूसरे से हंसते हुए बातें करते देखा जा सकता है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

Dhirendra Shastri : बताया जा रहा है कि यात्रा में शामिल होने से पहले शिल्पा शेट्टी ने वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन भी किए थे। उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा और पदयात्रा में मौजूदगी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह पदयात्रा पहले ही लाखों लोगों को जोड़ चुकी है, और अब बॉलीवुड सेलेब्स की दस्तक ने इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019