Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dhar Madhya Pradesh : महिला की घर में खुन से लथपथ मिली लाश

Uma Verma
Dhar Madhya Pradesh
X

Dhar Madhya Pradesh

Dhar Madhya Pradesh : धार : महीला का अपने ही घर के कमरे में खुन से लथपथ मिला शव। हत्या कि जताई आशंका। एसडीओपी थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत, ग्राम धानी के समीप धार फाटे के वासलीपुरा में एक महिला का शव अपने ही मकान के अंदर एक कमरे में खुन से लथपथ मिला। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय महिला कुलविन्दर कौर उर्फ (रज्जी) का शव उनके मकान में ही मिला। वही पास में रहने वाला बच्चा जब मौसी के घर मोबाइल का चार्जर लेने गया

तब युवक ने घर के बाहर से मौसी मौसी करके आवाज दी तब मौसी घर के बाहर नहीं आई तो युवक ने दरवाजा खोल, अंदर घर में घुसा तो एक कमरे में खून दिखने पर बच्चा घबराते हुए उसकी मम्मी के पास गया

Dhar Madhya Pradesh

और उसकी मम्मी को पूरी घटना के बारे में बताया । तभी आसपास हलचल होने पर ग्रामीण महिला के मकान के पास पहुंचे और कमरे में जाकर देखा तो खून से लथपथ थी।

ग्रामीणों ने तुरंत धामनोद पुलिस को सूचना दी गई । जिसके बाद एसडीओपी मोनिका सिंह एवं थाना प्रभारी अमित कुशवाह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे ।

Football Competition 2024 : फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी

मामला प्रथम दृष्टया हत्या का नजर आ रहा है। जिसके कारण धार से एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची है । हत्या का कारण अभी पता नहीं चला, पुलिस मामले की जांच कर रही है ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019