Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dhanteras 2025 : राशि अनुसार करें धनतेरस खरीदारी, जानिए इस साल किस चीज से हो सकती है धन वृद्धि,बन रहे हैं दो शुभ योग

Asian News
Dhanteras 2025 : राशि अनुसार करें धनतेरस खरीदारी, जानिए इस साल किस चीज से हो सकती है धन वृद्धि,बन रहे हैं दो शुभ योग
X

Dhanteras 2025 : राशि अनुसार करें धनतेरस खरीदारी, जानिए इस साल किस चीज से हो सकती है धन वृद्धि,बन रहे हैं दो शुभ योग

रायपुर। Dhanteras 2025 : धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इसे धन और समृद्धि का प्रतीक त्योहार कहा जाता है, क्योंकि इस दिन देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि देव की पूजा की जाती है। इस वर्ष धनतेरस शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। त्रयोदशी तिथि दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर रविवार 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल को देखते हुए धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। इसी के साथ दीपावली उत्सव की शुरुआत भी हो जाएगी।

Dhanteras 2025 : धनतेरस पर बन रहे हैं दो शुभ योग

इस साल धनतेरस के दिन ब्रह्म योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ब्रह्म योग 18 अक्टूबर की सुबह आरंभ होकर रात 1:48 बजे तक रहेगा। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सुबह से दोपहर 3:41 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रभावी होगा। ज्योतिष के अनुसार, इन योगों में की गई खरीदारी या नए कार्य लंबे समय तक लाभ देने वाले होते हैं। इस दिन की गई शुरुआत व्यक्ति के धन और करियर दोनों में उन्नति का मार्ग खोल सकती है।

Dhanteras 2025 : धनतेरस पूजा और दीपदान का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर संध्या के समय पूजा को अत्यंत फलदायी माना गया है। पूजन का शुभ समय शाम 7:16 से 8:20 बजे तक है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:43 से 5:33 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 से 12:29 बजे तक है। प्रदोष काल शाम 5:48 से रात 8:20 बजे तक है। वृषभ काल शाम 7:16 से 9:11 बजे तक है। इस समय में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की आराधना करने से घर में धन–संपत्ति की वृद्धि होती है।

Dhanteras 2025 : यम दीपदान का महत्व

धनतेरस के दिन प्रदोष काल में यमराज के लिए दीपदान करने की परंपरा है। 18 अक्टूबर को शाम 5:48 से रात 8:20 बजे तक दक्षिण दिशा में दीपक जलाना शुभ माना गया है। ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है और परिवार में दीर्घायु और सुख–शांति बनी रहती है।

Dhanteras 2025 : राशि अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदें

मेष राशि: चांदी के बर्तन, सिक्के या सोना खरीदें। उन्नति मिलेगी।

वृषभ राशि: चांदी की वस्तुएं या हीरा जड़ित आभूषण लें। समृद्धि बढ़ेगी।

मिथुन राशि: कांसे के बर्तन और पन्ना रत्न खरीदना शुभ रहेगा।

कर्क राशि: चांदी के लक्ष्मी–गणेश की मूर्ति या मोती की माला खरीदें।

सिंह राशि: सोने के आभूषण या गोल्ड-प्लेटेड वस्तुएं लेना श्रेष्ठ रहेगा।

कन्या राशि: कांसे के बर्तन, मोती या पन्ना खरीदें। बुध ग्रह मजबूत होगा।

तुला राशि: चांदी के आभूषण या बर्तन लें, धन–संपत्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि: तांबे या चांदी की वस्तुएं खरीदें। लाभ होगा।

धनु राशि: सोने के सिक्के या पीतल के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

मकर राशि: स्टील के बर्तन या वाहन खरीदें, सालभर उन्नति मिलेगी।

कुंभ राशि: वाहन या स्टील की वस्तुएं खरीदें, चांदी भी शुभ रहेगी।

मीन राशि: सोने या पीतल की वस्तुएं खरीदें, सुख और समृद्धि बढ़ेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019