Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dhadak 2 BTS: सिद्धांत और तृप्ति की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

Dhadak 2 BTS
X

Dhadak 2 BTS

Dhadak 2 BTS: मुंबई : धड़क 2 के सेट से एक खास बीटीएस (Behind the Scenes) वीडियो सामने आया है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की शानदार केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में दोनों के बीच की गहराती दोस्ती, सहज अपनापन और रूमानी एहसास बखूबी झलकते हैं। दर्शक इस अनदेखे पल को देखकर फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

Dhadak 2 BTS: दोस्ती से शुरू होकर मोहब्बत में ढलती कहानी

'धड़क 2' केवल एक रोमांटिक फिल्म नहीं है, बल्कि यह उस खूबसूरत यात्रा को दिखाती है जहां रिश्ता दोस्ती से शुरू होकर धीरे-धीरे आकर्षण और फिर सच्चे प्रेम में तब्दील हो जाता है। फिल्म का हर फ्रेम एक भावनात्मक गहराई लिए हुए है जो आज के युवाओं के अनुभवों से भी मेल खाता है।

निर्देशक शाजिया इक़बाल ने खुलासा किया कि सिद्धांत और तृप्ति की पहली मुलाकात के साथ ही उनके बीच की केमिस्ट्री महसूस होने लगी थी। वही जुड़ाव कैमरे के सामने भी साफ नजर आता है, जो इस प्रेम कहानी को और भी जीवंत बनाता है।

Dhadak 2 BTS
Dhadak 2 BTS

Dhadak 2 BTS: 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म

धड़क 2 का निर्माण किया है करण जौहर, उमेश कुमार बंसल, अदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता, मीनू अरोड़ा, सोमेन मिश्रा और प्रगति देशमुख ने। फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस, ज़ी स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर्स के बैनर तले बनी है।

1 अगस्त 2025 को रिलीज़ हो रही यह फिल्म दर्शकों को एक ऐसा अनुभव देने जा रही है, जो न सिर्फ दिल को छू जाएगा बल्कि लंबे समय तक याद भी रहेगा। तृप्ति और सिद्धांत की केमिस्ट्री, संजीदा निर्देशन और दिलचस्प कहानी इसे इस साल की मोस्ट अवेटेड लव स्टोरी बनाती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019