Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

DGP-IG Conference : देशभर में बनेगा डायल 112 जैसा एकीकृत पुलिस प्लेटफॉर्म, पीएम मोदी ने DGP कॉन्फ्रेंस के समापन में दिए अहम निर्देश

DGP-IG Conference
X

DGP-IG Conference

DGP-IG Conference : रायपुर: IIM नवा रायपुर में आयोजित 60वीं अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस का समापन रविवार को हुआ। अंतिम सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए एक बड़ा निर्देश जारी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि डायल 112 की तर्ज पर पूरे देश के लिए एक एकीकृत पुलिस रिस्पॉन्स प्लेटफॉर्म तैयार किया जाए, ताकि किसी भी राज्य में घटना होते ही तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और पुलिस की प्रतिक्रिया गति में सुधार आए।

DGP-IG Conference : कॉन्फ्रेंस के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नए स्पीकर हाउस एम-1 में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और सरकारी स्कूलों के लगभग 30 छात्रों से कॅरियर और परीक्षा से जुड़े विषयों पर बातचीत की। बच्चों के साथ यह संवाद PM मोदी के कार्यक्रम की विशेष आकर्षण बना।

DGP-IG Conference : रविवार सुबह उन राज्यों को प्रेजेंटेशन देने का अवसर दिया गया, जो पिछले दिन अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर पाए थे। पहले सत्र में पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग, उससे जुड़ी चुनौतियों और आगामी संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं दूसरे सत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नई गाइडलाइन तैयार करने की प्रक्रियाओं पर फोकस रखा गया।

DGP-IG Conference : राज्यों से प्राप्त सुझावों और सुरक्षा एजेंसियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अंतिम ड्राफ्ट का स्वरूप तय किया गया। इसी दौरान एक मॉडल स्टेट का चयन भी किया गया, जिसकी सफल प्रैक्टिस को पूरे देश में लागू करने का प्रस्ताव रखा गया।

DGP-IG Conference : इससे पहले शनिवार को कॉन्फ्रेंस का सबसे लंबा सत्र लगभग 13 घंटे तक चला, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद नेतृत्व किया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, देश के सभी राज्यों के DGP और प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019