Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

DGGI Raid: DGGI की बड़ी कार्रवाई, आशिकी पान मसाला के फैक्ट्री और डिस्ट्रीब्यूटर्स के ठिकानों पर छापेमारी, टैक्स का मामला

DGGI Raid
X

DGGI Raid

DGGI Raid : रायपुर। छत्तीसगढ़ में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस (DGGI) ने टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दिल्ली से आई 9 सदस्यीय DGGI टीम ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव जिलों में आशिकी पान मसाला की निर्माण फैक्ट्री और डिस्ट्रीब्यूटर्स के ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में लगभग 60 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग से जुड़े मामलों का खुलासा हुआ है।

DGGI Raid : जानकारी के अनुसार, DGGI की टीम ने राजनांदगांव में आशिकी पान मसाला के फ्रेंचाइजी नरेश मोटलानी की निर्माण फैक्ट्री और छत्तीसगढ़ के डिस्ट्रीब्यूटर विश्वनाथ काबरा के ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच की। रायपुर में विश्वनाथ काबरा के शहीद स्मारक कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय और मोवा के कूल होम्स निवास पर भी छापेमारी की गई। इसके अलावा, दुर्ग और भिलाई में आशिकी पान मसाला से जुड़े अन्य व्यावसायिक ठिकानों पर भी कार्रवाई हुई।

DGGI को मिली शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें आशिकी पान मसाला के कारोबार में बिना टैक्स अदा किए उत्पादन और आपूर्ति के साथ-साथ फर्जी बिलिंग नेटवर्क के जरिए सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने की बात सामने आई। जांच में जब्त किए गए दस्तावेजों और उपकरणों को फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए सुरक्षित किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019