Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dewas Madhya Pradesh : महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत, पति और बेटा गंभीर

Uma Verma
Dewas Madhya Pradesh : महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत, पति और बेटा गंभीर
X

Dewas Madhya Pradesh : महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत, पति और बेटा गंभीर

Dewas Madhya Pradesh : देवास मध्य प्रदेश : महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत, पति और बेटा गंभीर देवास शहर के बिहारीगंज निवासी तेजू बाई उम्र (35), वर्ष पति सुरेश बोडाना की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह पानी भर रही थीं

और अचानक विद्युत पोल से मीटर का तार गिर गया। तेजू बाई उस तार की चपेट में आ गईं, साथ ही उनका बेटा रितेश और पति सुरेश भी करंट की चपेट में आ गए।

Dewas Madhya Pradesh

घटना के वक्त सुरेश की बेटी संध्या ने यह मंजर देखा और जोर से आवाज लगाई, जिसके बाद सभी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद रितेश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि सुरेश का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

दुर्भाग्यवश, तेजू बाई की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतका के परिवार में तीन बच्चे हैं। दो और एक बेटा, जो इस हादसे के बाद सदमे में हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019