Supreme Court on CJP Protest: जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार, CJI बोले- हमारा समय बर्बाद मत कीजिए,हम कोई भी वीडियो नहीं देखना चाहते

Supreme Court on CJP Protest: नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिका दाखिल हुई थी। अब CJI यानी भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसपर सुनवाई से साफ इनकार कर दिया है। साथ ही कहा है कि वह अब कोई वीडियो नहीं देखेंगे। याचिकाकर्ता ने सोमवार को संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प की तत्काल सुनवाई की मांग की थी।
Supreme Court on CJP Protest: अदालत पहुंचे वकील की तरफ से वीडियो पेश किए जाने का अनुरोध किया था। साथ ही गुरुवार को याचिका पर सुनवाई की भी मांग की थी। बार एंड बेंच के अनुसार, उन्होंने कहा, 'मेरे पास वीडियोज भी हैं... पुलिस क्रूरता से जुड़े हुए।
Supreme Court on CJP Protest: याचिकाकर्ता द्वारा कहा गया कि कल के लिए यह मामला सूचीबद्ध कर लिया जाए। सीजेआई सूर्यकांत ने इस याचिका पर गुरुवार को भी गौर करने से मना कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कहा, हमारा और अपना समय खराब न करें। हमारे पास कल समय नहीं है। हम कोई भी वीडियो नहीं देखना चाहते...।'
Supreme Court on CJP Protest: बता दें कि, जून से ही जंतर मंजर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई यानी सोमवार को संसद तक मार्च का ऐलान किया था। इसमें प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। कुछ समय बाद दिल्ली पुलिस और छात्रों के बीच झड़प की खबरें भी सामने आईं।
Supreme Court on CJP Protest: वहीं, इस दौरान कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए हैं। खबर है कि अब तक 6 FIR दर्ज की जा चुकीं हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार, मंगलवार सुबह आठ बजे तक 186 घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उनमें से 89 पुलिसकर्मी थे। पुलिस ने बताया कि 118 पुलिस कर्मी जख्मी हुए हैं।


