Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज: CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, महिला जजों की संख्या बढ़कर 3 हुई

कॉलेजियम की सिफारिश पर नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज: CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, महिला जजों की संख्या बढ़कर 3 हुई
X

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट को मंगलवार को तीन नए न्यायाधीश मिले। CJI जस्टिस सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3:30 बजे सुप्रीम कोर्ट ऑडिटोरियम में हुआ। आम तौर पर यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे होता है।

कॉलेजियम की सिफारिश पर नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट के 5 सदस्यीय कॉलेजियम ने 28 सितंबर को तीनों नामों की सिफारिश केंद्र को भेजी थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 अक्टूबर को मंजूरी दी, जिसके बाद नियुक्ति की अधिसूचना जारी हुई। इन नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 37 हो गई है। स्वीकृत संख्या 38 है, यानी एक पद अभी खाली है।

महिला जजों की संख्या बढ़ी

जस्टिस सुनीता अग्रवाल की नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में महिला न्यायाधीशों की संख्या 3 हो गई है। इससे पहले जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस वी. मोहना कार्यरत थीं।

तीनों का लंबा न्यायिक अनुभव

जस्टिस सुनीता अग्रवाल गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस रह चुकी हैं। जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे हैं। वहीं जस्टिस अपरेश कुमार सिंह तेलंगाना और त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं।

लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी की उम्मीद

तीनों नियुक्तियों से सुप्रीम कोर्ट की न्यायिक क्षमता बढ़ेगी। इससे लंबित मामलों की सुनवाई और अदालत के कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019