Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

'पाखंड बंद करो, नहीं तो... गोली और बम से मारेंगे' आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी, इंटरनेशनल नंबर से आया धमकी भरा ऑडियो

बम और रॉकेट लॉन्चर से हमले की धमकी

पाखंड बंद करो, नहीं तो... गोली और बम से मारेंगे आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी, इंटरनेशनल नंबर से आया धमकी भरा ऑडियो
X

नई दिल्ली: संभल के ऐंचौड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। आचार्य ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 24 सितंबर की रात उनके निजी नंबर पर अंतरराष्ट्रीय नंबर से ऑडियो मैसेज आया था। इसमें पंजाबी भाषा में धमकी दी गई।

बम और रॉकेट लॉन्चर से हमले की धमकी

आचार्य के मुताबिक, ऑडियो भेजने वाले ने अपना नाम कुलबीर सिंह सिद्धू बताया। संदेश में उन्हें अपना काम बंद करने की चेतावनी देते हुए गोली, बम और रॉकेट लॉन्चर से हमला करने की बात कही गई। आचार्य ने बताया कि उन्हें पंजाबी भाषा नहीं आती, इसलिए ऑडियो का अर्थ समझने के लिए दूसरों की मदद ली गई।

बब्बर खालसा से संबंध का दावा

आचार्य ने दावा किया कि उन्हें कुछ लोगों से जानकारी मिली है कि धमकी देने वाला प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध की आधिकारिक पुष्टि या जांच का निष्कर्ष अभी सामने नहीं आया है। संभल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि धमकी कहां से आई, इसकी जांच कराई जा रही है और आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

गृह मंत्रालय और पुलिस को दी जानकारी

आचार्य ने बताया कि धमकी का ऑडियो और नंबर यूपी पुलिस, संभल पुलिस, पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा गया है। वहीं, श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट ने भी आचार्य और धाम की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

बोले- धमकी से नहीं रुकेगा निर्माण

आचार्य ने कहा कि कल्कि धाम में भगवान कल्कि के साथ गुरु गोविंद सिंह, भगवान महावीर और भगवान बुद्ध को स्थान देने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि धमकियों के बावजूद धाम का निर्माण जारी रहेगा और गुरु गोविंद सिंह का विग्रह स्थापित करने का संकल्प पूरा किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019