Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

शरद पवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती, सुप्रिया सुले ने दिया हेल्थ अपडेट

बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी...

शरद पवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती, सुप्रिया सुले ने दिया हेल्थ अपडेट
X

मुंबई: NCP-SP प्रमुख शरद पवार को सीने में दर्द और खांसी की शिकायत के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। सांस लेते समय उनके सीने में दर्द हो रहा था। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें जांच और निगरानी के लिए अस्पताल में रखने का फैसला किया। उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

सुप्रिया सुले ने दी स्वास्थ्य की जानकारी

सुप्रिया सुले ने एक्स पर बताया कि खांसी की परेशानी के चलते शरद पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल पवार के सभी स्वास्थ्य पैरामीटर स्थिर हैं। सुप्रिया ने लोगों की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया।

डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे पवार

रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य कार्डियोलॉजिस्ट और चेयरमैन डॉ. परवेज के. ग्रांट ने बताया कि पवार की हालत में सुधार होने की उम्मीद है। एहतियात के तौर पर उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

क्या होता है प्ल्यूरिटिक पेन?

प्ल्यूरिटिक पेन छाती में होने वाला ऐसा दर्द है, जो सांस लेने, खांसने या छींकने पर बढ़ जाता है। यह आमतौर पर फेफड़ों के बाहर मौजूद झिल्ली में सूजन या परेशानी से जुड़ा होता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019