Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

मॉक पार्लियामेंट में राहुल गांधी का हमला, बोले-मोदी- शाह भी CEC ज्ञानेश कुमार को हमेशा नहीं बचा पाएंगे, 13 करोड़ वोटरों के नाम कटने का आरोप

खरगे के आवास पर हुई मॉक पार्लियामेंट

मॉक पार्लियामेंट में राहुल गांधी का हमला, बोले-मोदी- शाह भी CEC ज्ञानेश कुमार को हमेशा नहीं बचा पाएंगे, 13 करोड़ वोटरों के नाम कटने का आरोप
X

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आयोजित मॉक पार्लियामेंट को संबोधित किया। यह कार्यक्रम मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ के तहत आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने की।

बोले- 13 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम हटाए गए

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान देश में 13 करोड़ से ज्यादा यानी करीब 15 प्रतिशत मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए। उन्होंने दावा किया कि यह संख्या हर सात में से एक भारतीय के बराबर है। राहुल ने कहा कि इनमें से कई लोगों ने पिछले लोकसभा चुनाव में मतदान किया था। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव की वैधता पर भी सवाल उठाए।

मोदी-शाह का नाम लेकर CEC पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उन्हें बचा लेंगे, लेकिन वे हमेशा ऐसा नहीं कर पाएंगे। जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, वे इसे न भूलेंगे और न माफ करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट काटने वाले देश के अपराधी हैं और इस मुद्दे पर लड़ाई जरूरी है।

महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन किया

राहुल ने कहा कि विपक्ष के लिए सभी सरकारी संस्थानों में अपनी बात रखना मुश्किल हो गया है। उन्होंने CEC के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को जवाब देना होगा। विपक्ष ने कार्यक्रम में चुनाव आयोग पर निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए। हालांकि, यह आयोजन संसद की औपचारिक महाभियोग प्रक्रिया नहीं, बल्कि विपक्ष का प्रतीकात्मक विरोध था।

19 विपक्षी दलों के नेता हुए शामिल

कार्यक्रम में कांग्रेस समेत INDIA ब्लॉक के कई दलों के नेता शामिल हुए। विपक्ष ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर, भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019