Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी खुली बहस की चुनौती: बोले- 'आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने'

पीएम मोदी ने विपक्ष पर लगाए थे आरोप

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी खुली बहस की चुनौती: बोले- आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने
X

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच विदेशी समर्थन को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम में पीएम मोदी की ओर से विपक्ष पर विदेशी ताकतों के समर्थन और देश को बांटने की कोशिशों के आरोप लगाए जाने के बाद राहुल गांधी ने पलटवार किया। उन्होंने प्रधानमंत्री पर विदेशी मदद से सत्ता में आने और उसी के सहारे पद पर बने रहने का आरोप लगाया। साथ ही किसी भी मंच पर खुली बहस की चुनौती दी।

राहुल बोले- देश से झूठ बोलना बंद कीजिए

राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने। और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं। आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण में और समर्थन से है। विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह आपके साथ खड़ा है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं। कोई भी मंच, किसी भी समय। हिम्मत है तो आइए। आप नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं आप उससे डरते हैं।'


पीएम मोदी ने विपक्ष पर लगाए थे आरोप

राहुल का यह बयान 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में पीएम मोदी के संबोधन के बाद आया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में मोदी ने विपक्ष को 'अवरोधक' बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ ताकतें देश को बांटने की साजिश कर रही हैं और सोशल मीडिया का इस्तेमाल अफवाह फैलाने के लिए किया जा रहा है।

बहस के लिए नहीं बताई तारीख या जगह

राहुल गांधी ने चुनौती देते हुए बहस के लिए कोई तारीख या स्थान तय नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी सुविधा के मुताबिक किसी भी मंच पर चर्चा कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। दोनों नेताओं के बयानों के बाद विदेशी समर्थन और सोशल मीडिया की भूमिका को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019