Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Public Examination Amendment Bill 2026: पेपर लीक पर सरकार का बड़ा दांव, आज संसद में पेश होगा परीक्षा संशोधन बिल, विपक्ष घेरने को तैयार

Public Examination Amendment Bill 2026: पेपर लीक पर सरकार का बड़ा दांव, आज संसद में पेश होगा परीक्षा संशोधन बिल, विपक्ष घेरने को तैयार
X

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक के खिलाफ मोदी सरकार सोमवार को सदन में सार्वजनिक परीक्षा (Public Examination Amendment Bill 2026) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही इसका ऐलान किया था। अब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी सांसदों से इसमें शामिल होने की अपील की है। इस विधेयक पर 8 से 10 घंटे चर्चा होने की संभावना है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पेश करेंगे बिल

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज संसद के मॉनसून सत्र के दौरान ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024’ में संशोधन करने वाले विधेयक को पेश करने की अनुमति का प्रस्ताव रखेंगे। अगर विधेयक पेश किया जाता है, तो वे प्रस्ताव रखेंगे कि उक्त अधिनियम में संशोधन करने वाले विधेयक पर विचार किया जाए और उसे पारित किया जाए।

कैबिनेट में विधेयक को मिली मंजूरी

कैबिनेट पहले ही पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट को मजबूत करने के लिए एक सख्त एंटी-पेपर लीक बिल को मंजूरी दे चुका है और अब इसे आज पेश किया जाएगा। इस कानून में सात अहम बदलाव शामिल हैं, जिनका मकसद कानून लागू करने में कमियों को दूर करना, एक खास न्यायिक व्यवस्था बनाना और आपराधिक मुकदमों में तेज़ी लाना है।

सरकार को घेरने के लिए विपक्ष तैयार

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब कथित परीक्षा पेपर लीक मामलों को लेकर देशभर में छात्रों का आंदोलन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद समाप्त हुआ है। संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ और यह 13 अगस्त तक चलेगा। शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद, विपक्षी नेताओं ने कहा है कि वे सामान्य विधायी कामकाज और बहस होने देंगे, बशर्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NEET-UG परीक्षा पेपर लीक के बारे में सदन में आधिकारिक बयान दें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019