Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई टूटी, 6 महीने बाद दोनों ने किया अलग होने का फैसला, सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर की दिल की बात

आपसी सहमति से अलग हुए पृथ्वी-आकृति

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई टूटी, 6 महीने बाद दोनों ने किया अलग होने का फैसला, सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर की दिल की बात
X

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने सगाई के करीब 6 महीने बाद अलग होने का फैसला किया है। आकृति ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से यह फैसला लिया है।

भविष्य के लक्ष्य अलग होने की बताई वजह

आकृति ने अपनी पोस्ट में कहा कि उनके और पृथ्वी के भविष्य को लेकर लक्ष्य और परिस्थितियां अलग हैं। उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे की परवाह करते हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि उनकी राहें अब साथ चलने के लिए नहीं हैं।


प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील

आकृति ने लोगों से इस मुश्किल समय में उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों के अलग होने के कारणों को लेकर किसी तरह की अटकलें या धारणाएं न बनाई जाएं। उन्होंने आगे की जिंदगी के लिए दोनों के लिए शांति और खुशी की कामना की।

मार्च में हुई थी सगाई

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने 8 मार्च 2026 को सगाई की थी। दोनों ने इसके बाद सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें भी शेयर की थीं। जुलाई में आकृति की एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हुई थीं, लेकिन उस समय उन्होंने ब्रेकअप की खबरों से इनकार किया था।

पृथ्वी लंबे समय से टीम से बाहर

26 साल के पृथ्वी शॉ ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और अपने पहले ही टेस्ट में शतक लगाया था। हालांकि बाद में वह भारतीय टीम से बाहर हो गए। फिलहाल वह घरेलू क्रिकेट और IPL में वापसी के लिए प्रयास कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019