ADP Report: न सैलरी बढ़ी, न ओवरटाइम का पैसा: भारत में 40% कर्मचारी 6-15 घंटे करते हैं अनपेड वर्क, ADP रिपोर्ट में इंडिया सबसे आगे
16 घंटे से ज्यादा काम करने वाले सबसे ज्यादा

ADP Report: नई दिल्ली: ADP की People at Work 2026 रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में बड़ी संख्या में कर्मचारी तय काम के घंटों से ज्यादा बिना अतिरिक्त भुगतान के काम कर रहे हैं। सर्वे में 24% भारतीय कर्मचारियों ने बताया कि वे हर सप्ताह 16 घंटे या उससे ज्यादा बिना वेतन के काम करते हैं। यह आंकड़ा सर्वे में शामिल देशों में सबसे ज्यादा है।
40% कर्मचारी 6 से 15 घंटे कर रहे काम
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 40% कर्मचारी हर सप्ताह 6 से 15 घंटे तक बिना अतिरिक्त वेतन के काम करते हैं। यानी बड़ी संख्या में कर्मचारी नियमित समय के बाद भी काम करते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें अलग से भुगतान नहीं मिलता।
तुर्की और अमेरिका भी पीछे
16 घंटे या उससे ज्यादा बिना भुगतान काम करने के मामले में तुर्की 23% के साथ दूसरे और ऑस्ट्रिया 21% के साथ तीसरे स्थान पर है। अमेरिका में यह आंकड़ा 20% रहा। वहीं चेक रिपब्लिक में सिर्फ 4% कर्मचारियों ने इतना अनपेड वर्क करने की बात कही।
ज्यादा काम से बढ़ सकता है तनाव
रिपोर्ट में कहा गया है कि लंबे समय तक बिना भुगतान काम करने से कर्मचारी की उत्पादकता और खुशहाली प्रभावित हो सकती है। ऐसे कर्मचारियों में तनाव और नौकरी बदलने की इच्छा भी अधिक देखी गई।
रिमोट वर्कर्स पर भी असर
बिना वेतन अतिरिक्त काम की समस्या सिर्फ ऑफिस तक सीमित नहीं है। रिमोट वर्क करने वाले कर्मचारियों में भी यह स्थिति ज्यादा देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर 12% कर्मचारी ही हर सप्ताह 16 घंटे या उससे ज्यादा बिना भुगतान काम करते हैं।


