Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Monsoon Session: NEET धांधली और पेपर लीक पर संसद में हंगामा, काले कपड़ों में विपक्षी सांसद, दोनों सदन की कार्यवाही स्थगित

Monsoon Session: NEET धांधली और पेपर लीक पर संसद में हंगामा, काले कपड़ों में विपक्षी सांसद, दोनों सदन की कार्यवाही स्थगित
X

Monsoon Session: नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान आज NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक और दिल्ली में प्रतियोगी छात्रों के साथ पुलिस के रवैये के खिलाफ विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद परिसर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। विपक्ष के इस जोरदार हंगामे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई और अंततः स्थगित करनी पड़ी।

Monsoon Session: संसद की कार्यवाही ठप्प

सुबह जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी सांसदों ने वेल (Well) में आकर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। सांसद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे। हंगामा बढ़ता देख लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही पहले 12 बजे तक के लिए स्थगित की। उधर, राज्यसभा में भी इसी मुद्दे पर भारी शोर-शराबा हुआ, जिसके बाद वहां की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Monsoon Session: छात्रों के हक की लड़ाई में सरकार का रवैया अलोकतांत्रिक: प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी काले कपड़ों में नजर आईं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रियंका ने कहा, हमारे साथ संसद में क्या हुआ, वह अहम नहीं है। असल सवाल यह है कि छात्रों के साथ जो हो रहा है, क्या वह सही है?

Monsoon Session: देश का युवा अपने भविष्य और हक की बात कर रहा है और उनकी मांगें पूरी तरह जायज हैं। शिक्षा का कुल बजट 1.4 लाख करोड़ रुपये है, लेकिन सरकार ने उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए। बार-बार पेपर लीक होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। शांतिपूर्ण विरोध करना अलोकतांत्रिक नहीं है, बल्कि छात्रों की आवाज दबाना अलोकतांत्रिक है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019