Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-जिनपिंग एक फ्रेम में, देखें दुनिया की सबसे शक्तिशाली तस्वीर, पीएम मोदी ने BRICS Summit के दौरान की पोस्ट

BRICS समिट के पहले दिन खास तस्वीर

BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-जिनपिंग एक फ्रेम में, देखें दुनिया की सबसे शक्तिशाली तस्वीर, पीएम मोदी ने BRICS Summit के दौरान की पोस्ट
X

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली: दिल्ली में चल रहे BRICS शिखर सम्मेलन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक खास तस्वीर सामने आई। तस्वीर में पीएम मोदी दोनों नेताओं का हाथ पकड़े मुस्कुराते नजर आए। मोदी ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि BRICS समिट 2026 दिल्ली में जारी है।

पिछले साल भी साथ दिखे थे तीनों नेता

इससे पहले 2025 में चीन के तियानजिन में SCO बैठक के दौरान भी मोदी, पुतिन और जिनपिंग की साथ में तस्वीर सामने आई थी। उस समय भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर तनाव था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीनों नेताओं की तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कि अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है।

अमेरिका और चीन को मोदी का संदेश

BRICS नेताओं के स्वागत के बाद पीएम मोदी ने अपने शुरुआती संबोधन में कहा कि BRICS किसी के खिलाफ नहीं है। इसे अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए संदेश के तौर पर देखा गया। मोदी ने वैश्विक शासन में सुधार के लिए BRICS देशों से मिलकर 10 प्रस्ताव तैयार करने की बात कही।

UNSC सुधार पर दो टूक

मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में सुधार को अब और टालने की जरूरत नहीं होने की बात कही। BRICS के मंच से दिया गया यह संदेश चीन के संदर्भ में भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि भारत लंबे समय से UNSC में स्थायी सदस्यता की मांग करता रहा है।

एक मंच पर कई बड़े नेता

BRICS सम्मेलन में पुतिन, जिनपिंग के अलावा ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी शामिल हैं। सम्मेलन में वैश्विक शासन, आर्थिक सहयोग और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019